कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में 14 जनवरी को राहुल गांधी के न्याय यात्रा के समर्थन में सिकन्दरपुर में भी यात्रा निकालने का लिया गया निर्णय

ब्यूरो , सिकन्दरपुर (बलिया) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को सिकंदर पुर में हुई जिस में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाई। बैठक में सांगठनिक विषयों पर चर्चा के बाद पार्टी से अधिकाधिक लोगों विशेषतौर से युवाओं को जोडने हेतु गांवों के भ्रमण का कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 14 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से निकाले जाने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में उसी दिन कांग्रेस कार्यकर्ता भी सिकन्दरपुर में एक यात्रा निकालेंगे। 

यह यात्रा स्थानीय बस स्टेशन चौराहा से प्रस्थान कर पूरे नगर में भ्रमण के बाद पुनः जगन्नाथ चौधरी मूर्ति स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से सुमन्त मिश्र, आनन्द मिश्र,देवेन्द्र पाण्डेय,मोहन जी,बब्लू भाई, टुनटुन लाल,सगीर अहमद,साबिर अंसारी,बब्लू शर्मा आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता पिन्टू मिश्र एवं संचालन मो.शमीम ने किया।