मठ-मंदिर एवं देवस्थानों पर दीप जलाकर मनाए उत्सव - डॉ0 आर0 ए0 वर्मा

सुल्तानपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर0 ए0 वर्मा ने गुरुवार को कूरेभार ब्लाक के इसहाकपुर व गोशाईगंज बाजार में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर दर्शन हेतु व 22 जनवरी को घर-घर दीप जलाकर दिवाली मनाने हेतु पूजित अक्षत वितरित किया। इस दौरान उन्होंने श्रीराम मन्दिर का चित्र एवं 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन हेतु आमंत्रण पत्र भी दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आरए वर्मा ने कहा 

500 वर्षों के संघर्ष के बाद यह खुशी का दिन आया हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी लोग 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों के साथ मठ-मन्दिरों व देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर और श्रीराम ज्योति प्रज्ज्वलित कर दीपावली का उत्सव मनाएं।