विकसित भारत बनाने क़ो संकल्प यात्रा का आयोजन

सहारनपुर (बेहट)। विकास खंड साढोली कदीम के गांव टांडा व घघरोली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख चौधरी विश्वास ने की।ग्राम घघरोली मे आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को भरपूर मिल रहा है।

चारों ओर चहुमुखी विकास हो रहा है। ब्लॉक प्रमुख चौधरी विश्वास ने कहा कि देश व प्रदेश की मोदी योगी की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक करने का काम करे और योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले। कार्यक्रम में बी0 डी0 ओ0 अब्दुल वाहब ने भी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं  के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, प्रधान पति सचिंद्र राणा,घघरोली के प्रधान अब्दुल कय्यूम, भाजपा नेता अखिलेश बंसल, सचिव अमर सिंह तोमर ,सचिव शुभम सैनी, डॉक्टर बिजेंद्र, राशिद, महबूब, पूर्व प्रधान इस्तियाक, चौधरी हाशिम, बंशीलाल एडवोकेट, रंजीत, बलबीर, समय सिंह, अश्वनी राणा, सोबिंद्र राणा, प्रेमचंद राणा, नेम सिंह, राजपाल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सैनी ने किया।