निराश्रय लावारिस को दिया आसरा

सहारनपुर। सड़क पर लावारिस व्यक्ति को सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आसरा देने का काम किया है, जो सराहनीय है। जानकारी के अनुसार रोशनी आई बैंक एवं नवजीवन सेवा केन्द्र सामाजिक संस्था के सामूहिक प्रयास सेे सड़क किनारे झाड़ियों में पडे़ एक निराश्रय लावारिस व्यक्ति को उठाकर अपना आशियाना आश्रम करनाल भिजवाया।

 इस मुुहिम में रोशनी आई बैंक के अध्यक्ष सूरज जैन, मैनेजर सिया कश्यप, भारतीय मीडियो फाउण्डेशन विक्रम सिंह, परिवहन विभाग गौर रक्षक प्रवीण कुमार, सुनील रसवंत, सम्पदा रसवंत उपाध्यक्ष, दीपक नागर और सह कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा शामिल रहे।