इसरो के अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. टी.एन. सुरेश कुमार का पाईनवुड स्कूल मे हुआ भव्य स्वागत’

सहारनपुर। इसरो के अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. टी.एन. सुरेश कुमार का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे  अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. टी.एन. सुरेश कुमार ने स्कूल छात्रवर्ग, शिक्षक वर्ग व अभिभावक वर्ग को सम्बोधित भी किया। 

सहारनपुर के पाईनवुड स्कूल आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे पहुंचे इसरो के अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. टी.एन. सुरेश कुमार का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल निदेशिका संतोष गुप्ता व प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने बुके देकर डॉ. टी.एन. सुरेश कुमार का हार्दिक अभिनंदन कर दीप प्रज्ज्वलन भी किया। 

बहुमुखी प्रतिभा के धनी, इसरो के अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. टी. एन. सुरेश कुमार ने छात्रवर्ग, शिक्षक वर्ग वू अभिभावक वर्ग को सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि को जाग्रत करते हुए प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। पाइनवुड विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने उनका परिचय देते हुए पाइनवुड परिवार को सौभाग्यशाली बताया कि डॉ. टी. एन. सुरेश कुमार अपना कीमती समय छात्रों के लिए निकाला। 

कार्यक्रम मे पाईनवुड स्कूल की निदेशिका संतोष गुप्ता व प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन के द्वारा इसरो के अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. टी.एन. सुरेश कुमार को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम मे पाईनवुड स्कूल के बच्चो समेत स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।