स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाने को लेकर की गईं चर्चा


सहारनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलालपुर में हैंड इन हैंड इंडिया आईटीसी मिशन सुनहरा कल संयुक्त तत्वाधान में स्टेकहोल्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ जानकारी एवं स्वच्छता अभियान के बारे में हाथड इन हैंड इंडिया के माध्यम से स्वास्थ्य स्टेकहोल्डर मीटिंग में स्वास्थ्य सेवाओं को कैसे बेहतर किया जाए, इसके संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक में स्थानीय पार्षद मुख्य अतिथि रुक्मणी सैनी ने स्वस्थ सेवाओं को कैसे ज्यादा से ज्यादा बेहतर किया जाए उसे पर अपने विचार रखे। हैंड इन हैंड इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर कृष्ण चेन्नई के हेड ऑफिस से पधारे संस्था के वाइस प्रेसिडेंट ने संस्था के बारे में जानकारी एवं संस्था द्वारा कार्यान्वित स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। 

हलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दो गुरमीत कौर एवं किशोर सैनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य द्वारा दी गई। सेवाओं के बारे में जानकारी दी गईइस मीटिंग में स्थानीय एनजीओ फोर्स ममता महिला बाल विकास शिक्षा विभाग के पदाधिकारी स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने योगदान दिया। हैंडमें हैंड इंडिया के कार्यकर्ता निहार, इंदु,जगतदेव,शेख सादिक, अब्दुल मलिक, मूवी, शेरा, इकरा, अर्शी, बरकत, प्रीति ठकराल, प्रतिभा, अमरनाथ व पवित्र आदि मौजूद रहे।