म. प्र. इंटक की 242 वीं बैठक ग्वालियर में सम्पन्न

इंदौर। म.प्र. इंटक की वर्किंग कमेटी की बैठक ग्वालियर में आयोजित हुई। जिसमें म. प्र. विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन (इंटक) इन्दौर के प्रतिनिधि एन. के. यादव और शाजापुर के अबसार एहमद शामिल हुए। वर्किंग कमेटी की बैठक में मुख्यरूप से वर्तमान सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक रूप से सशक्त आन्दोलन किया जाना, पुरानी पेंशन बहाल करना, श्रम-कानूनों का परिपालन कराना, निजीकरण को समाप्त कराना, श्रमिकों को सम्मानजनक वेतन भुगतान कराना आदि अहम मुद्दों को

रूपांकन करने की महती रूपरेखा पर सर्वसम्मति बनी जिसको कार्यरूप में शीघ्र परिणीत किया जायगा। वर्किंग कमेटी में म.प्र. इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आर. डी. त्रिपाठी, महामंत्री रामराज तिवारी, सचिव सुशीला यादव, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक के अलावा प्रदेश के सैकड़ों वर्किंग कमेटी के सदस्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और श्रमिक हितों के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सशक्त बात रखी। 

इनके अलावा ग्वालियर के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने इंटक को भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम आयोजनकर्ता राजेन्द्रसिंह नाती, अशोक गोस्वामी, एल. के. दुबे और उनके समस्त साथियों ने कड़कड़ाती सर्दी में भी  सफलतम कार्यक्रम आयोजन किया और आगंतुकों के स्वागत सत्कार में अपना असीम स्नेह दिया।