निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, मलबे में 10 लोग दबे, एक मजदूर की मौत

महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज में उस समय बड़ा हादसा हो जब नवनिर्मित निर्माणाधीन मकान की छत गिर गई। इस दौरान 10 मजदूर मलबे में दब गए। मिली जानकारी की मुताबिक एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर राहत बचाव जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा लेंटर खोलने के दौरान हुआ है। वहीं हादसे में घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है।