मैत्री विधवा आश्रम में हो रही माताओं की सेवा

मथुरा। राधाकुंड राधा नगर में संचालित मैत्री विधवा आश्रम में 11 वर्षों से वृद्ध माताओं की सेवा हो रही है। 10 माताओं से कच्चे में शुरू हुआ सिलसिला ढाई सौ तक पहुंच गया है। प्रबंधक संतोष चतुर्वेदी ने बताया के रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल भूपेंद्र सिंह व उनकी धर्मपत्नी बिन्नी सिंह के द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा वृंदावन में भी आश्रम हैं। 

मैत्री विधवा आश्रम में जरूरतमंदों को रोजाना सुबह दूध और फल का वितरण किया जाता है। माताओं के खाना पीने स्वास्थ्य रखाव के अलावा अंतिम संस्कार तक किया जाता है। आश्रम में माताओं के जन्मदिन व सभी पर्व उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। 

आश्रम में माताओं के निवास की व्यवस्था है। करवा चौथ पर्व मनाया गया, जिसमें माताओं ने भगवान श्री कृष्ण को शाक्षी मानकर श्रद्धा भाव से उनके के लिए उपवास रखा। सभी माताओं को साड़ी व मिठाई वितरित की गई सभी के चेहरे उपहार पाकर खिल उठे। इस दौरान माताओ ने सुंदर-सुंदर भजन गाकर सभी का मन मोह लिया।