धनलक्ष्मी के साथ सौभाग्य लक्ष्मी का साथ

सुनहरे सूरज की सुनहरी किरणें,

आपके जीवन का उजाला बने।


धरा सा रोशन आपका जहाँ रहे,

अमावस की रात मे भी उजाले का सूरज साथ रहे।


सदा रहे रोशन आपके जीवन का दीपक,

उजाले के दीपक से रोशन आपका जहाँ रहे।


मदमस्त चाँद के साथ चाँदनी का सहवास रहे,

अनगिनत तारों की रोशनी में आपका निवास रहे। 


सूरज की पहली किरण से भौर का आगाज़ रहे,

सुखी रहे संसार आपका लक्ष्मी का सहवास रहे।


हर वक्त जीवन मे आपके सुनहरा प्रकाश रहे,

धन लक्ष्मी के साथ सौभाग्य लक्ष्मी का भी साथ रहे। 


सुमंगला सुमन

मुम्बई, महाराष्ट्र