नौहझील हादसे में युवक की मौत

मथुरा। बहन की गोद-भराई के लिए सामान लेने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी अनुसार बृहस्पतिवार को थाना नौहझील के गांव दौलतपुर निवासी कपिल देव 27 पुत्र घोसीराम की बहन की गोद भराई का कार्यक्रम था। दोपहर कपिल नौहझील से सामान लेकर अपने गांव दौलतपुर लौट रहा था। 

तभी शेरगढ़ रोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एसआई मनिंदर सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।