फील्ड डे में उमड़ा कृषक समूह

अमेठी। उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम के तहत वितरित किए गए अन्न फसलो के बज से उत्पादित फसलो को देखने के लिए लगभग 200 किसानो के समूह ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित फील्ड डे कार्यक्रम मे ज्वार बाजरा,सावाॅ कोदो,रागी फसलो को देखकर उत्पादन पद्वति की जानकारी ग्रहण की कृषि विभाग अमेठी ने  विकास खण्ड मुसाफिरखाना के प्रगतिशील किसान हारित सिंह के प्रक्षेत्र पर फील्ड डे कार्यक्रम का आयोजन किया। 

आयोजन मे तकनीकी चर्चा हेतु कृषि विज्ञान कठौरा के प्रधान एवं अध्यक्ष डाॅ0 आर0के आनन्द ,वरिष्ठ पशुपालन वैज्ञानिक डाॅ0 सुरेन्द्र सिंह व डाॅ0 सतेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको ने मिलेट्स फसलो के उपयोग एवं महत्व पर विस्तृत चर्चा की ,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। 

जनपद के जिला कृषि रक्षा अधिकारी हरिओम मिश्र ने किसानो से अन्न फसलो को अपनी थाली का हिस्सा बनाने की अपील कीं मिश्र ने जीवन शैली आधारित बीमारियो से बचने मे अन्न की भूमिका पर प्रकाश डाला मिलेट्स फसलो के उत्पादक किसान जगशरन सिंह, शिवेन्द्र सिंह भण्डार सलाहकार/तकनीकी सहायक,रा0खा0सु0 मिशन,खण्ड तकनीकी प्रबन्धक अमर सिंह व विकास खण्ड के अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी के कुशल प्रबन्धन मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।