जीआईएस सर्वे के नाम पर नहीं होने देंगे व्यापारियों का उत्पीड़न : विवेक मनोचा

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार की विशेष बैठक स्थानीय व्यापार मण्डल कार्यालय व्यापार भवन रेलवे रोड पर दोपहर 1 बजे आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि नगर निगम द्वारा एक प्राइवेट एजेन्सी को सहारनपुर नगर के बाजारों का हाऊस टैक्स के सर्वे का कार्य दिया गया है। 

एजेंसी के व्यक्तियों द्वारा बाजारों में जो सर्वे किया जा रहा है। उसकी आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है और सर्वे के नाम पर मनमानी की जा रही है जो कि अनुचित है, चूंकि किसी भी कार्य को निगम द्वारा प्राइवेट कम्पनी से इस तरह का नहीं कराया जा सकता है व्यापारी समय पर टैक्स अदा करता है। नगर निगम द्वारा टैक्स बढाने के लिए उन कालोनियों का सर्वे करना चाहिए जो कि नगर निगम में दर्ज नहीं है। उन्होंने नगर निगम को चेताया कि इस तरह के सर्वे का विरोध किया जायेगा। बैठक में सर्वे एजेन्सी के अधिकारियों के साथ वार्ता की गयी और उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापार मण्डल सर्वे का विरोध कर किसी भी बाजार में सर्वे नहीं होने देगा।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री आर.के.मल्होत्रा, प्रदेश संरक्षक कृष्ण लाल ठक्कर, प्रदेश अध्यक्ष आईटी मंच राजीव मदान, मदन लाम्बा, सूरज ठक्कर, नरेश कुमार, नीरज जैन, सुदर्शन जुनेजा, अनुभव शर्मा, ऋषि धींगड़ा, सुदेश शर्मा, बाठला जी, सुधीर मिगलानी, फरजान उल हक, बबलू भाई, पुनीत चौहान, मौ.इकबाल, यशपाल डाबरा, नत्थू यादव, दीपक खेड़ा, राजू खेड़ा, तरूण सचदेवा, मनीष अरोड़ा, सुनील नारंग आदि व्यापारी उपस्थित रहे।