सुग्रीव मित्रता एवं हनुमान मुलाकात की उत्कृष्ट लीला का भावपूर्ण मंचन

सीताहरण की जानकारी गिद्धराज जटायु ने प्रभु राम को दी

सहारनपुर। राधा कृष्ण मंदिर क्लब रामलीला गांधीपार्क द्वारा सीता हरण के पश्चात राम वियोग सहित सुग्रीव मित्रता एवं हनुमान मित्रता की उत्कृष्ट लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। रविन्द्र शर्मा एवं आनंद कुमार के सशक्त निर्देशन मे प्रभु श्री राम एवं लक्ष्मण का पंचवटी के निकट वन में मिलना और किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करने के अतिरिक्त सीता का पंचवटी में नही होने पर वियोग तथा अपने पिता राजा दशरत के मित्र गिद्धराज घायल जटायु से सीता के हरण का वृतांत सुनने के बाद भक्ति और शक्ति के द्योतक हनुमान जी से परिचय हुआ साथ ही सुग्रीव से मिलने की उत्कृष्ट लीला का सशक्त मंचन किया गया।  प्रभु श्री राम के रूप में उद्धव कोदंड एवं लक्ष्मण के रूप में कुशाग्र नैब ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से दर्शको पर अमिट छाप छोड़ी। हनुमान जी के रूप मे मनवीर सिंह , सुग्रीव के रूप में  नितिन पंडित वही बाली के रूप में अनिकेत मिलनी ने सशक्त अभिनय कर दर्शको की प्रशंसा बटोरी।

आयोजन को सफल बनाने में प्रधान चौधरी जोगेंद्र कुमार, गुरदीप सिंह बावा, गुरमीत सिंह, राकेश शर्मा, विक्रांत सैनी, आशु शर्मा, संकल्प नैब, विपिन सलूजा,गगन भंडारी, गगन भाटिया, आशु सहगल, मुकेश ढिल्लन का उल्लेखनीय योगदान रहा।  मंच संचालन रमेश चंद्र छबीला, राकेश वत्स एवं विनय वत्स ने संयुक्त रूप से किया। रूप सज्जा नीतीश राजपूत एवं सचिन की भी बेहद पसंद की गई। निर्देशन रविन्द्र शर्मा ने किया।