ग्राम प्रधान गाँव मे सार्वजनिक जगहों पर लगवाए सीसीटीवी कैमरे

रुरा कानपुर देहात: शनिवार को थानाध्यक्ष कपिल दुबे  ने कई गाँवो के ग्राम प्रधानों संग बैठक कर गाँव मे सार्वजनिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की बात कही जिससे गाँव मे किसी भी छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी घटना होने पर कैमरे के माध्यम से उसका तुरन्त खुलाशा हो सके।

कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने तथा अपराध पर प्रभावी रोकथाम के लिए अब ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने तमाम गाँवो के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर गाँवो के सार्वजनिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने का आह्वान किया। ऐसा करने से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल सकेगी और अराजकतत्वों में भय का माहौल बनेगा। अपराध की घटना होने पर पुलिस को इससे मदद भी मिलेगी। सीसीटीवी कैमरा लगवाने वाले प्रधानों को पुलिस विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

शहरों में अपराध नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की तर्ज पर अब गांवों में भी तकनीक के इस्तेमाल से अपराध रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। थानाध्यक्ष क्षेत्र के सभी प्रधानों से संपर्क साध गांवों में सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने को कहा है। अक्सर गांव की गलियों में बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती हैं। चोरों का भी भय बना रहता है। 

कैमरे की मदद से शोहदों तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिलेगी। चोरी की घटनाओं में भी कमी आएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी कपिल दुबे ,चौकी प्रभारी पंकज कुमार,उपनिरीक्षक देव नारायण दिवेदी,पंकज सिंह प्रधान , धर्मेन्द्र शर्मा प्रधान भटौली,कप्तान सिंह नायक,रोहित सिंह गौर ,देवेंद्र सिंह पाल,मान सिंह ,आदि उपस्थित रहे।