पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल संकल्पबद्ध

रालोद कार्यालय में मनाई गई पटेल जयंती

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा हजरतगंज स्थित पटेल प्रतिमा और कार्यालय में उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी।बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने गोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि अराजकता एवं राजनीति के अपराधीकरण से मुक्त पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल संकल्पबद्ध है। 

राष्ट्रीय लोकदल लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों, कार्यक्रमों और नीतियों को प्रचारित एवं प्रसारित करने में सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरदार पटेल के नाम का सहारा केवल चुनावी लाभ के लिए ले रही है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सरदार पटेल के विचारों का अनुसरण करते हुए समाज में भाईचारा कायम रखने हेतु भाईचारा सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। 565 रियासतों को भारत में विलय कराने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल को सादर श्रद्धांजलि है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने भी गोष्ठी में सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने किया।

 राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, हवलदार यादव, मनोज सिंह चौहान, आरपी सिंह चौहान, रमावती तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता शुक्ला, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव चंद्रकांत अवस्थी, प्रदेश सचिव प्रीति श्रीवास्तव, कुंवर रामगोपाल सिंह चंदेल, प्रमोद शुक्ला, आदि लोगों ने सरदार पटेल के चित्र पर मार्ल्यापण किया। 

इस अवसर पर गोष्ठी से पूर्व महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी तथा जिलाध्यक्ष रफी अहमद सिददीकी ने किसानों की समस्याओं और किसानों की फसल पर एमएसपी की गारण्टी की मांग को लेकर प्रदेश की राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।