निःशुल्क भोजन उत्सव का आयोजन किया

सहारनपुर। जरुरतमंद लोगो के लिये आज निःशुल्क भोजन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या मे जरुरतमंद लोगो समेत अन्य लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री राम केयर फाउंडेशन के द्वारा सहारनपुर के हसनपुरी चुंगी चौक पर निःशुल्क भोजन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या मे लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। 

श्री राम केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष सहज ने बताया कि जरुरतमंद लोगो को भोजन करने से भी पुण्य मिलता है। श्री राम केयर फाउंडेशन के पदाधिकारियो के सहयोग से समय समय पर समाजिक क्षेत्र मे विभिन्न विभिन्न कार्य किये जाते है। 

उन्होने बताया कि श्री राम केयर फाउंडेशन का उद्देश्य जिले मे गरीब लडकियो की शादी, जरुरतमंद लोगो का इलाज, असहाय लोगो की सहायता करना भी हैै। श्री राम केयर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित निःशुल्क भोजन उत्सव मे सरंक्षक मनोज, अश्वनी, सुधीर, अध्यक्ष सहज, मंत्री समर, कोषाध्यक्ष अनुराग, सह सहयोगी प्रथम, आर्यन, सत्यम, समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे।