एसडीएम के मध्यस्थताके बाद चेयरमैन व हेडमास्टर विवाद ख़त्म कर्मचारी कम पर लौटे

बलिया ब्यूरो रणजीत बहादुर सिंह

बलिया ।बांसडीह नगर पंचायत बांसडीह में एमडीएम के संचालन को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन व  कन्या प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के बीच शिक्षण संस्थान में गाली गलौज पर हुए विवाद में कस्बे में चल रही हड़ताल  एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हों गया। सोमवार को एसडीएम,चेयरमैन, कोतवाल व कर्मचारियों की बैठक में उपजिलाधिकारी राजेश गुप्त ने हड़ताल को समाप्त कराया। हड़ताल समाप्त होने के बाद सफाई कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई का कार्य भी प्रारंभ कर दिया।         

एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। यदि उनकी कोई समस्या है तो तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा। एसडीएम राजेश गुप्ता ने नगर के सभी स्कूलों की प्रेरणा एप के साथ ही अधिकारियों से जांच कराकर व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। 

चेयरमैन सुनील सिंह बब्लू ने एसडीएम से नगर के बड़ी बाजार में स्थित संविलयन कन्या प्राथमिक विद्यालय की जांच कर अनियमित कार्यों पर कारवाई करने की मांग किया। उन्होंने नगर पंचायत के सभी प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल की जांच कर मिड डे मील के साथ ही बच्चों के गुणवत्ता पूर्ण शैक्षिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग किया। उन्होंने एसडीएम से नगर पंचायत में ईओ की व्यवस्था कराने की मांग किया, जिससे कर्मचारियों का वेतन भुगतान हो सके। 

कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। चेयरमैन सुनील सिंह के खिलाफ दर्ज़ मामले में भी प्रर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जायेगी। कोतवाल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया की किसी का नाम मामले में बढ़ाया नहीं जायेगा। इस मौके पर एसडीएम न्यायिक अखिलेश यादव, कृष्णा वर्मा, छठठू चौहान,निखिल कुमार, मेंहीलाल, सूर्य प्रकाश सिंह पहाड़ी, सुरेश मिश्र, चंचल मिश्र, मनोज यादव, बृजेश तिवारी, नन्हें तिवारी, आदि थे।