एमएसएमई ही देश की आर्थिक रीड की हडडी: अनूप खन्ना

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक कोटक महिंद्रा बैक द्वारा दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गयी। चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने सर्वप्रथम बैठक मे उपस्थित उपायुक्त उद्योग वी. के. कौशल व कोटेक महिंद्रा बैंक के समस्त अधिकारिगणो का स्वागत व अभिनन्दन किया। उसके पश्चात उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि’ एमएसएमई ही सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर है और एमएसएमई ही देश की आर्थिक रीड की हडडी है। 

उन्होने उपस्थित सदस्यो को बताया कि जनपद सहारनपुर में श्रीमान मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष संस्था ने श्रीमान उपायुक्त उद्योग महोदय के माध्यम से जनपद सहारनपुर की ’एमएसएमई उद्योगो की नीतिगत समस्याओं व सुझावो के संबंध में एक ज्ञापन’ दिया था। 

जिसको माननीय मुख्य सचिव महोदय, उत्तर प्रदेश सरकार ने बैठक में विस्तार से सुना और शासन स्तर से समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया ’इसके अलावा उन्होने बताया कि तीन दशको से आरा मशीनो पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी थी जिस कारण से जनपद सहारनपुर में प्लाई वुड इंडस्ट्री विकसित नही हो पा रही थी आप लोगो को बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरा मशीन पर से रोक हटा दी गयी है।

’बैठक मं मंच पर आसीन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, मंडलीय अध्यक्ष सुषमा बजाज, मंडलीय सचिव गौरव चैपडा आदि ने भी अपने विचार रखे।

बैठक के पश्चात सहारनपुर चैप्टर टीम व संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा मुख्य अतिथि वी. के. कौशल, उपायुक्त उद्योग, सहारनपुर व कोटेक महिन्द्रा बैंक के अधिकारियों को संयुक्त रूप से संस्था का एक प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।

कार्यकारिणी बैठक में स्पेशल आमंत्रित सदस्य (सीईसी) आर.के. धवन, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण राजीव सिंघल, संजय बजाज, विनय दहूजा, हरजीत सिंह, संजय अरोडा, मदन लाल अरोड़ा, ऋषभ अग्रवाल, सुनील सैनी, संदीप गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, शिवम गोयल, दर्शन कुमार गुप्ता, अनुज जैन, अरविन्द खन्ना, अतिश गुप्ता, वीरभान भटेजा, चिराग सुनेजा, पुनीत डंग, सागर भटनागर, अतुल मित्तल, अमित अरोड़ा, गौरांग अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, नीतिन पाहवा, मनोज जैन, पंकज गोयल, नौशाद, ऋषि मनचन्दा, हर्ष खन्ना, अशोक खुराना, गुलशन वाधवा, राजेश शर्मा, संजय गर्ग, रोहित ढींगरा, राघव गुप्ता, नीतिन धीमान, ललित धीमान, गुलबशर, सुनील वर्मा, एम.पी. दीक्षित आदि के अलावा लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहे।