महिलाओं को स्वालंबन के लिए दिया पशु पालन व सिलाई का प्रशिक्षण

-मिशन शक्ति के तहत दी अनेक योजनाओं की जानकारी

सहारनपुर। मिशन शक्ति के अंतर्गत नगर निगम द्वारा आज जनमंच परिसर स्थित ‘सुमन विहार’ सभागार में महिलाओं को महिलाओं के कौशल उन्नयन एवं स्वावलंबन हेतु सिलाई उत्पाद बनाना, हस्तकला, पशु पालन, मधु मक्खी पालन, पोल्ट्री, मछली पालन, पाक कला आदि का प्रशिक्षण दिया गया और अनेक योजनाओं की जानकारी दी गयी।

निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्र ने कहा कि महिलाओं का स्वालंबन ही महिला सशक्तिकरण की प्रथम सीढ़ी है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रंृखला में आज का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पशु पालन विभाग की डॉ.मोनिका शर्मा ने पशु पालन विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसान क्रेडिटकार्ड के अंतर्गत पशु पालकों को 25 हजार रुपये प्रति पशु का किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जा रहा है। 

अधिकतम एक व्यक्ति का एक लाख 60 हजार रुपये तक का कार्ड बन सकता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री गौवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत महिलाओं को जनपद में संचालित गौशालाओं से पशु प्राप्त कर स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ा सकती है।

मत्स्य पालन विभाग के विधान चंद द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें महिलाओं को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। उन्होंने लघु आरएएस, मध्य आरएएस, वृहद आरएएस, तालाब निर्माण व बीमा के विषय में प्रशिक्षण दिया। पीएम स्वनिधि के तहत सिलाई मशीन के लिए ऋण लेने वाली लाभार्थी महिला, बेबी ने अपने अनुभव साझा किए। 

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्र ने गौशाला में महिलाओं द्वारा बनाये गए दिए व गौमूत्र से बनाया गया गोनाइल अतिथि  महिलाओं को भेंट किया गया। कार्यक्रम में कर अधीक्षक सुधीर शर्मा व साहब सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सपना सिंह ने किया।