पुरस्कृत प्रधान को ग्रामीणों ने किया सम्मानित, खुशी

लालगंज, प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर विकास खण्ड के हंडौर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों द्वारा प्रधान को स्वच्छता मिशन में सरकार द्वारा पुरस्कृत होने पर समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा ग्राम प्रधान नीतेश सिंह वीरू को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम तथा मल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधान नीतेश सिंह ने कहा कि नागरिकों से मिला यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की सुखद अनुभूति प्रदान कर सका है। 

उन्होंने कहा कि गांव के सभी लोगों के सहयोग से ग्राम पंचायत को लखनऊ में सरकार से सम्मान मिलना बड़ी उपलब्धि है। समारोह का संयोजन कंदर्प तिवारी व संचालन कवि एवं लेखक तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रणजीत सिंह ने किया। 

इस मौके पर डॉ. हरिश्चन्द्र शुक्ला, बृजेन्द्रमणि तिवारी, संजीव तिवारी, अनिल सिंह, पूर्व प्रधान सहाबपुर प्रभाकर सिंह, इस्तिखार अहमद, समाजसेवी संजय शुक्ला, गुलाब मिश्र, जीतलाल गुप्ता, चन्द्रशेखर तिवारी, सरसिज तिवारी आदि रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण प्रधान के सम्मान पर चहक उठे दिखे।