डूडा विभाग से स्वीकृत सड़क का नगर विधायक ने किया शिलान्यास

सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने आज शहर मे एक कालोनी मे सड़क के निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर का विकास कराना मेरी प्राथमिकता है। बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे।

श्रीराम विहार में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए नगर विधायक राजीव गुग्बर ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के पूरे शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए आज डूडा विभाग से स्वीकृत सड़क का श्रीराम विहार कालोनी मे शिलान्यास किया गया। जिससे कालोनी के लोगो को काफी राहत मिलेगी। 

इस सडक की मांग कालोनीवासीयो के द्वारा काफी समय से किया जा रहा था। जिसके आज विधि विधान के साथ शिलान्यास किया गया। सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम मे पूर्व मेयर संजीव वालिया समेत भाजपा के कई नेता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।