नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत रंगकर्मी अभिनेत्री ममता पंडित का सम्मान ।

आजमगढ़ । दिनांक 12 अक्टूबर 2023 महिला आरक्षण कानून के समर्थन में आयोजित नारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी बबिता जससरिया अध्यक्ष महिला मोर्चा एवम् सदस्यों के द्वारा रंगकर्म के लिए समर्पित सूत्रधार संस्थान की रंगकर्मी अभिनेत्री ममता पंडित को रंगकर्म में उनकी अर्जित उपलब्धियों के लिए अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा ये सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व में चल रही केन्द्र की सरकार ने भारत की महिलाओं एवं बेटियों को संसद एवं विधानसभाओं में समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद से पारित करवाकर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक बड़ा कार्य किया है। जो मील का पत्थर साबित होगा।

यह सदन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निरंतर प्रयासों के लिए उनको हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देता है तथा प्रधानमंत्री को महिलाओं के आरक्षण हेतु कानून लाने पर बधाई देता है। उनके नेतृत्व में देश इसी प्रकार अनवरत प्रगति करता रहे ऐसी शुभकामना है। 

नारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित रंग कर्मी ममता पंडित ने कहा कि सरकार आरक्षण विधेयक के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद निश्चितरूप से से महिलाओं को उनका जायज हक मिलेगा पुरूषों के मुकाबले अब उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी। प्रमुखरुप से उपस्थित रही ऊषा आर्य जिला महामंत्री महिला मोर्चा, निरुपमा पाठक नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा, सुमन सिंह जिला मंत्री महिला मोर्चा, एवम् जनपद के सम्मानित सदस्यगण आदि ।