यूआरएमयू के वरिष्ठ अधिकारियों का जोरदार स्वागत

सहारनपुर। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के द्वारा यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियो का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे काफी संख्या मे उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। 

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के द्वारा सहारनपुर मे आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार व मंडल सचिव मनमीत सिंह का सहारनपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा ने कहा कि नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) को तुरंत बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाये तथा रेलवे में ठेकेदारी प्रथा को बंद करने व खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाये। 

उन्होने कहा कि  यह सरकार हमेशा रेल कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।  जैसे छोटे-छोटे रूट की गाड़ियों को कोरोना के बाद बंद कर दिया गया है, जिस के कारण स्टाफ कम होता जा रहा है। और इन ट्रेनों के बंद होने से स्थानीय लोगों को भी परेशानी हो गयी है। कार्यक्रम के दोरान उन्होने सभी चारों शाखाओं के पदाधिकारियों से वार्ता की तथा सभी समस्याओं को सुना।

 सहारनपुर में गाडीसं-14512/11 नौचन्दी- एक्सप्रेस का प्राइमरी रख रखाव को प्रयागराजसंगम में शिफ्ट करने के कारण सहारनपुर की वाशिंग लाइन बंद हो गयी है। इस वाशिंग लाईन को चालू करने हेतु कोई भी गाड़ी मेन्टीनेन्स के लिए दी जाये ताकि कर्मचारियो का ट्रांसफर दूसरे स्टेशन पर न किया जायें क्योंकि उससे उनके परिवार भी प्रभावित होंगे।

मंडल सचिव मनमीत सिंह ने बताया कि सहारनपुर में नई वाशिंग लाइन बनवाने हेतू प्रयास किये जा रहे हे तथा शालीमार एक्सप्रेस को सहारनपुर से चेकिंग स्टाफ चलाते थे लेकिन कुछ दिन पूर्व यह गाड़ी अम्बाला स्टाफ को दे दी गयी है। उन्होने यह आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही शालीगार सहारनपुर स्टाफ को ही दे दी जायेगी। तथा उन्होंने सहारनपुर के स्टाफ की सभी समस्याओं को हल करवाने का आश्वासन भी दिया। 

कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम को रामप्रीत, उपेन्द्र गुप्ता, सुभाष त्यागी, बाबूराम, रवि कुमार, राकेश देवी, संजय सिंह, तारा चन्द, राजेन्द्र सिंह, रोहिताश आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मे उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन से जुडे कई पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।