आज घोषित हो सकता है बिहार टीचर भर्ती रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Bihar Teacher Exam Result: बिहार में 1 लाख 70 हजार से अधिक शिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली गयी थी। इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का चयन 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद से उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार है जो अब खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार टीचर भर्ती रिजल्ट 2023 आज घोषित किया जा सकता है, हालांकि विभाग की ओर से अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

इससे पहले बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने यह जानकारी दी कि बिहार टीचर भर्ती का रिजल्ट अक्टूबर 2023 के मध्य में घोषित किया जायेगा, इससे भी अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट से जुड़ी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है और उम्मीदवारों को परिणाम कभी भी घोषित किये जा सकते हैं।

BPSC TRE Result 2023: इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से चेक करें परिणाम

बीपीएससी शिक्षक भर्ती रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट घोषित होने के बाद लिंक एक्टिवेट कर दिया जायेगा उस पर क्लिक करें।

इसके बाद उम्मीदवारों को अगले पेज पर मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।

अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।

अब आप अपना परिणाम चेक करने के साथ ही इसे सेव भी कर सकते हैं।

BPSC School Teacher Result 2023: 1 लाख 70 हजार पदों पर होनी है नियुक्तियां

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से इस राज्य में 1 लाख 70 हजार शिक्षक के पदों पर भर्ती निकली गयी है। इसमें से क्लास 1 से 5 के शिक्षकों के लिए 79943 पद, कक्षा 9 से 10 तक की कक्षाओं के लिए 32916 पद और कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों के लिए 57602 पद आरक्षित हैं।