IPPB एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

IPPB Executive Admit Card 2023 OUT: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली गयी थी जिसके लिए एग्जाम का आयोजन 1 अक्टूबर को किया जाना है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया था उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जारी किये गए हैं। आवेदक एडमिट कार्ड वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

IPPB Executive Admit Card 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एग्जीक्यूटिव भर्ती 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद Recruitment of 132 Executives on Contractual Basis पर जाएं और ड्रापडाउन में जाकर Download Call Letter Here पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज ओपन होगा जहां पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर एवं पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।

एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए सबसे पहले 1 अक्टूबर 2023 को ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट में किये गए प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर ग्रुप डिस्कसन/ पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जायेगा। यह अवधि दो वर्ष तक एक्सटेंड की जा सकती है।