पुरानी पेंशन कर्मचारी का हक़: राममूरत यादव

जब माननीय पुरानी पेंशन ले रहे तो शिक्षकों को भी मिले पुरानी पेंशन

सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में विभिन्न शिक्षक एव कर्मचारी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट स्थित मिनिस्ट्रीयल संघ भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन कर आगामी 27 सितम्बर 2023 को पुरानी पेंशन बहाली हेतु आयोजित होने वाली संखनाद रैली के विषय मे जानकारी साझा की।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन प्रत्येक कर्मचारी/शिक्षक का हक ये सामाजिक न्याय सबको मिलना चाइये बुढ़ापे में पेंशन ही ऐसी सुरक्षा कवच है जिससे रिटायरमेंट  व्यक्ति अपना जीवन आराम से व्यतीत करता है। 

उसको समाप्त करना न्याय संगत नही था इसलिय सरकार को पुरानी पेंशन बहाल कर समस्त सरकारी सेवा से जुड़े कर्मचारीयो व शिक्षकों सुरक्षा कवच प्रदान करना चाइये। विशिष्ठ बी.टी.सी. वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल/जिला अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि अपने जीवन के तीस से चालीस साल सरकारी सेवा उपरांत भी पेंशन के रूप में दो-तीन हजार रुपये मिलना कहा कि सामाजिकता है पेंशन हक़ है और अपने इसी हक़ की लड़ाई हम सरकार से लड़ रहे है।

संयोंजक सदस्य धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि हकीकत नगर रामलीला मैदान में पेंशन विहीन अपनी पेंशन पाने के लिये सरकार से निवेदन करेगे संख बजाकर सरकार को बताएंगे कि पेंशन शिक्षको और कर्मचारीयो का हक़ है सरकार तत्काल बहाल करे। प्रेस वार्ता में शिक्षक संगठन से राकेश नोटियाल, रजनीश सहगल, वैभव चौहान, योगेंद्र कुमार व कर्मचारी संगठन से शमीम अहमद, आशु कौशिक, मोती यादव, आनंद त्यागी, तरुण भोला, प्रताप सिंह राणा, विकास धारिया मौजूद रहे।