खखरेरु पुलिस ने दो नफर वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फतेहपुर। जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे घर पकड़ अभियान के क्रम में दिनांक 27.09.2023 को थाना खखरेरु से उप निरीक्षक जयप्रकाश मय हमराही कर्मचारी द्वारा दो वारंटी अभियुक्त कंचन पुत्र धनराज संबंधित मुकदमा संख्या 1152/12 धारा  147/148/323/324/325/336/504/506 भादवि माननीय न्यायालय जेएम खागा व सत्येंद्र उर्फ पिंटू विजय सिंह निवासी ग्राम बसवा थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर संबंधित मुकदमा संख्या 328 साथ धारा 5/25 आर्म्स एक्ट माननीय न्यायालय जेएम खागा, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया।