भाजपा बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला हुई आयोजित।

सहारनपुर। भाजपा हाईकमान के निर्देशानुसार आज भाजपा मंडल साढौली कदीम के गांव मंझाडी में मंडल अध्यक्ष विजय सैनी के आवास पर भाजपा बूथ सशक्तिकरण महाअभियान के अंतर्गत एक अति आवश्यक बैठक/कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल परवाशी के रूप में पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पुराने रिकॉर्ड में जो गलतियां सामने आई है। 

उनका सुदधिकरण करना है तथा जो मंडल पदाधिकारी, सैक्टर संयोजक, प्रभारी और बूथ अध्यक्ष संगठन का काम करने में समर्थ है अथवा जानबूझ कर संगठन का काम नहीं करता है, अनुशासनहीनता करता हो, या भाजपा छोड़ दी हो,या मृत्यु हो गई हो तो ऐसे लोगों की जगह मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी दी जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि अब एक कार्यकर्ता केवल एक ही पद, दायित्व पर रह सकता है, उससे ज्यादा पर नहीं रह सकता। इसके लिए भी गम्भीरता से काम करना है।

तथा संगठन को चुस्त दुरुस्त करते हुए और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है, ताकि मिशन 2024 को आसानी से फतेह किया सके। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए, आगामी कार्यक्रमों सेवा पखवाड़े, स्वच्छता अभियान, वोटर चेतना महाअभियान आदि के बारे में भी विस्तार से प्रकाश डाला और 2 अक्टूबर से पहले बूथ सशक्तिकरण का काम पूरा कर जिले को रिपोर्ट भेजी जाने की अपील की है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश बंसल, नरेंद्र बंसल, मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, महामंत्री डॉक्टर सत्येंद्र सिंह आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए हैं जबकि कार्यक्रम में जिला मंत्री सोहन लाल, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता प्रधान, रमेश कश्यप,समय सिंह, मंडल मंत्री बृजेश कंबोज, प्रदीप राणा, सैक्टर संयोजक अजय सैनी एडवोकेट,मेजपाल आर्य,मीर सलीम, गोपाल कश्यप, बलवीर सिंह राणा, धर्मवीर सिंह, चौधरी प्रीतम प्रमुख, मंडल आईं टी विभाग संयोजक अश्वनी राणा, आशीष राणा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, विनोद गुप्ता, डॉ0 मेघराज सैनी ,पूरण सिंह आर्य, जमशेद चौधरी, नवीन, सुन्दर लाल, प्रिन्स कुमार, मुकेश कुमार, रिषि पाल आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे हैं।