किसान मिले डीपीआरओ से समस्याएं बतायी

सहारनपुर। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल आज भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा से मिला तथा किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। किसानों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को अवगत कराया कि किसानों की समस्याओं का सही प्रकार से निराकरण नहीं किया जा रहा है। 

जिससे किसानों मेें रोष है। उनकी लम्बित समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से नरेश स्वामी, पुनीत चौधरी, कुलबीर चौधरी, बेनी प्रसाद शर्मा, जीशान, देवेन्द्र चौधरी, अनुज शर्मा, मोहित चौधरी, अनिरूद्ध राणा, हरपाल सिंह, धीर सिंह, नीटू चौधरी, अमनपाल मुख्य रूप से शामिल रहे।