गौरी के नंदना

गौरी गजानना गौरी के नंदना

राह देखे तेरी में करू वंदना 


राह देखु तेरी में हर साल

तुम आएंगे देवा इस साल


गौरी गजानना गौरी के नंदना

राह देखे तेरी में करू वंदना


ढ़ोल ताशा में हो तेरा स्वागत

तुम आओगे देवा भक्तो के पास


गौरी गजानना गौरी के नंदना

राह देखे तेरी में करू वंदना


जसवंदा, दूर्वा में ढूंढ़ लाउ

श्रद्धा भक्ती से तुझे चढ़ाऊ


गौरी गजानना गौरी के नंदना

राह देखे तेरी में करू वंदना


मोदक लड्डू बनाऊ तेरे लिए

तुम आओगे देवा बस मेरे लिए


गौरी गजानना गौरी के नंदना

राह देखे तेरी में करू वंदना


कु, कविता चव्हाण, जलगांव, महाराष्ट्र