नगर निगम द्वारा संचालित कॉलेज में कार्यरत महिला शिक्षको से दोहरा बर्ताव कर रहा है नगर निगम

लखनऊ : नगर निगम राजधानी में कई स्कूलों का संचालन करता है।जिसमे एजेंसी के माध्यम से क्वालिफाइड टीचर्स नियुक्त किए जाते हैं। लेकिन यहां एक बड़ी धांधली सामने आई है। दरअसल नगर निगम द्वारा संचालित अमीनाबाद इंटर कॉलेज में अभिषेक सिक्योरिटी के माध्यम से नगर निगम वहां के टीचर्स को 25000 रुपया महीना बतौर वेतन दे रहा है। 

जबकि नगर निगम द्वारा ही संचालित एक दूसरे म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज की महिला शिक्षको को समान योग्यता होते हुए भी कई वर्षो से 15000 रुपया बतौर वेतन दे रहा है। जिसमे कटौती के उपरांत महिला शिक्षको को हाथ में केवल 11587 रुपया ही आता है। इस विषय को हाल में नगर निगम के सदन में भी कई पार्षदों ने उठाया था। 

यही नहीं हाल में नगर निगम कार्यकारिणी में भी कई कार्यकारिणी सदस्यों शैलेंद्र बर्मा,रंजीत सिंह उठा चुके हैं।लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ की आखिर एक समान योग्यता वाली महिला शिक्षको के भुगतान में ये दोहरा बर्ताव क्यों किया जा रहा है। इस मसले पर महिला शिक्षको ने मेयर सुषमा खर्कवाल से भी भेंट की थी। शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी महिला शिक्षको में नगर आयुक्त से मिलकर अपनी बात उठाई थी।