शांति मार्च निकालकर शांति और सद्भाव का संदेश दिया

सहारनपुर। मेरठ सेवा समाज संस्था और कारितास इंडिया द्वारा जनपद सहारनपुर में संचालित संवाद परियोजना के अंतर्गत अमर शहीद शम्भू सिंह इंटर कॉलेज महेशपुर ब्लॉक नानौता में शांति मार्च निकालकर शांति और सद्भाव का संदेश दिया। मार्च में बच्चो के साथ ही अलग अलग क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। 

परियोजना प्रेरक ’ज़ुबैर अली व श्रवण कुमार’ ने संयुक्त रूप से कहा कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी छोर पर बसा हुआ सहारनपुर जिला सच में गंगा और जमुना के बीच में है जो गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है और हमेशा से यह जनपद शांति और सद्भाव का पैगाम पुरे देश को देता आ रहा है। इस अवसर पर ’ग्राम प्रधान कमल राणा’ ने कहा कि हमारा देश पूरे विश्व का ऐसा देश है जहां हर धर्म व हर जाति के लोग आपस मे प्रेमभाव से रहते है।

 यहां गौरे काले का भी कोई भेद नही है। कुछ असामाजिक तत्व हमारी सांझी संस्कृति और सद्भाव में जहर घोलने का काम कर रहे हैं परन्तु हम सब को संकल्प लेना होगा की हम कभी भी अपने जनपद की फिजा खराब नहीं होने देंगे और यहाँ से पूरी दुनिआ को शांति, एकता और सद्भाव का सन्देश देकर ही रहेंगे। 

स्कूल की ’प्रधानाचार्या श्रीमती निधि चौहान’ ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया को शांति ओर सद्भाव की ज़रूरत है और इसके लिए युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, धर्मगुरु सभी को संगठित होकर प्रयास करना चाहिए। ’उप प्रधानचार्य श्री उस्मान अली’ ने कहा कि सहारनपुर से दिया हुआ ये शांति का संदेश पूरे हिंदुस्तान भर में फैलेगा ओर ज़रूर एक दिन ऐसा होगा। 

जब सहारनपुर शांति और सद्भाव का मुख्य केंद्र होगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चो ने भारत देश का नक्शा बनाकर उसमें मानव श्रंखला बनाकर एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था के प्रेरक ज़ुबैर अली, श्रवण कुमार, रजनी  स्कूल के स्टाफ मे रामबीर सिंह, सन्दीप कुमार, श्लोक कुमार, अंकित कुमार आदि रहे।