AYUSH NEET PG 2023 Counselling: पहले राउंड की चॉइस फिलिंग शुरू

AYUSH NEET PG 2023 Counselling: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) की तरफ से आज यानी 27 सितंबर दोपहर से आयुष नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड की चॉइस फिलिंग शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर विकल्प भर सकते हैं। 

आयुष नीट पीजी के लिए विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा 02 अक्टूबर, 2023 को समाप्त हो जाएगी। पहले राउंड की सीट आवंटन प्रक्रिया 03 अक्टूबर,को शुरू होगी और 04 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगी। सीट आवंटन परिणाम 05 अक्टूबर, 2023 को प्रदर्शित किया जाएगा। उम्मीदवार 06 अक्टूबर, से 13 अक्टूबर, 2023 तक आवंटित संस्थान को रिपोर्ट कर सकते हैं।