संगठन का मूल उद्देश्य सदस्यों के हित का ध्यान रखना

◆ भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के श्रमिकों की हुई महत्वपूर्ण बैठक

ब्यूरो / बांसडीह (बलिया) : संगठन का मूल उद्देश्य श्रमिकों के हितों का ध्यान रखना तथा श्रमिकों के न्याय के लिए लड़ाई लड़ना एवं श्रमिकों के समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन हमेशा संघर्षित रहेगा। साथ ही ठेका प्रथा को समाप्त करने एवं ठेका श्रमिकों को नियमित करने के लिए सरकार से लड़ाई जारी रहेगी। यह संवोधन असेगा स्थित एक निजी मैरिज हॉल में बुधवार के दिन भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के श्रमिकों की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कहा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री वृजू साहनी ने मजदूरों को नियमिति करण को लेकर संगठन की एकता पर भी बल दिया। 

संगठन के सभी पदाधिकारी में काफी हर्ष दिखा। वही बैठक में मौजूद श्रमिको ने देश के सभी भारतीय खाद्य निगम श्रमिकों को प्रोत्साहन बधाई व शुभकामनाएं दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने बताया कि  इस मौके पर विनोद कुमार यादव ,पंकज सिंह ,राजेश पासवान, सुधाकर शुक्ला कामता प्रसाद यादव, प्रवीन कुमार, दीनानाथ प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, शिव भजन राम राम, प्रवेश राम सोनू आदि लोग मौजूद रहे।