मुनिसुव्रत स्वामी के जयकारों से गुंजा कुशल वाटिका

गिरनार भक्त मण्डल द्वारा घंटनाद व शंखनाद के ध्वनियों से हुआ मुनिसुव्रत स्वामी का पक्षाल

कुशल वाटिका में शनिवार को लगा मेला

बाडमेर। स्थानीय कुशल वाटिका में विश्व का अद्वितीय राजहंस मन्दिर में शनिवार कों सैकड़ो श्रद्वालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की और मुनिसुव्रत स्वामी भगवान के जयकारों से गुंज उठा कुशल वाटिका। कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी व कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा ने बताया कि बाडमेर शहर के समीप कुशल वाटिका प्रांगण शनिवार को विशेष मेले का आयोजन किया गया। 

जिसमें बाडमेर सहित आस-पास के अन्य गावों से पधारे श्रद्वालुओं कुशल वाटिका पहुंच कर दर्शन वन्दन कर पूजा अर्चना की। कुशल वाटिका में मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरू मन्दिर, देवी-देवताओ के आदि मन्दिरो के दर्शन, पूजा का आनन्द लिया। बोथरा ने बताया कि शनिवार को कुशल वाटिका में प्रातः 6 बजे से भक्तो का दर्शन व पूजा के लिए आना-जाना शुरू हो गया जो पुरे दिन मेले का माहौल बना रहा। हर शनिवार को हजारो भक्त दर्शन कर खुशहाली की कामना करते है। 

शनिवार को कुशल वाटिका में प्रातः 07.30 बजेे गिरनार भक्त मण्डल द्वारा घंटनाद व शंखनाद व ढोल की थाप लय व सुर के साथ भक्ति भावना के माध्यम से भगवान का पक्षाल किया गया और विधि-विधान व श्लोक के साथ केशर पूजा व भक्तिमय आरती की गई। भक्तों द्वारा केशर पूजा करने से मन को शान्ति जैसा आनन्द मिल रहा था। जहां कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल की और से भाता प्रभावना दी गई। प्रचारमंत्री केवलचन्द छाजेड़ ने बताया कि कुशल वाटिका में शनिवार को मुनिसुव्रत स्वामी के पक्षाल का लाभ नवीन डूंगरवाल, अक्षय बोथरा, आरती व मंगल दीपक का लाभ रूपेश मदनलाल संखलेचा व केशर पूजा का लाभ अभिषेक सम्पतराज छाजेड़ परिवार बिशाला वालों द्वारा लिया गया। 

जिनका ट्रस्ट मण्डल द्वारा अनुमोदना की गई। कुशल वाटिका शनिवार मेले में कुशल वाटिका उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी, उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा, निर्माणमंत्री शंकरलाल धारीवाल, सहमंत्री एडवोकेट गौतमचन्द बोथरा, सहनिर्माणमंत्री रमेश सर्राफ, प्रचारमंत्री केवलचन्द छाजेड़, सहप्रचारमंत्री कपिल मालू, ट्रस्टी चम्पालाल छाजेड़ पारले, कैलाश धारीवाल, सलाहकार लूणकरण बोथरा दिल्ली, इजि. दिलीप जैन, चम्पालाल बोथरा, चन्द्रप्रकाश बोथरा, प्रकाश छाजेड़, विपुल बोथरा, भरत संखलेचा, प्रकाश लूणिया, अशोक सेठिया, सम्पतराज बोथरा अवतारी, रमेश छाजेड़, पत्रकार अशोक राजपुरोहित, प्रकाश विश्नोई, हितेश डूंगरवाल व ट्रस्ट मण्डल के साथ साथ अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद, अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद, गिरनार भक्त मण्डल, कुशल वाटिका मित्र मण्डल, सहित कई भक्तगण उपस्थित थे।