UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

UPSC Engineering Services Notification 2022 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार upsconline.nic.in व upsc.gov.in पर 4 अक्टूबर (शाम 6 बजे तक) तक एप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग सर्विस के तहत ग्रुप ए व बी के 327 पदों पर भर्ती की जाएगी। इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी 2023 को होगा। 

योग्यता 

इंजीनियरिंग में डिग्री। 

आयु सीमा 

21 वर्ष से 30 वर्ष। 

यानी आवेदक का जन्म 2 जनवरी 1993 से पहले और 1 जनवरी 2002 के बाद न हुआ हो। 

चयन 

प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू।

फीस 

सामान्य व ओबीसी - 200 रुपये

महिला वर्ग, एससी, एसटी व दिव्यांग - निशुल्क

12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच आवेदन वापस भी लिए जा सकेंगे।