BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 208 पदों पर भर्ती, ये लोग कर सकते है आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग ने सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 208 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें 83 पद अनारक्षित हैं। 21 पद ईडब्ल्यूएस, 38 ईबीसी, 24 पद ओबीसी, 34 एससी, 02 एसटी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 6 पद आरक्षित हैं। इच्छुक उम्मीदवार आज 9 सितंबर से www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2022 है।

योग्यता - कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ बीई/ बीटेक / बीएस/ बीएसी इंजीनियरिंग / एवं एमई/एमटेक/एमएस या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में इंटीग्रेटेड एमटेक डिग्री

डिस्टेंस या ओपन मोड से ली गई इंजीनियरिंग डिग्री मान्य नहीं होगी। 

आयु सीमा  - न्यूनतम आयु सीमा- 22 वर्ष। अधिकतम आयु सीमा नहीं है। रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष है। 

वेतनमान  - 57700 , वेतन लेवल  - 10

चयन 

 कुल 100 अंकों में मार्क्स तय होंगे। एकेडमिक रिकॉर्ड व रिसर्च, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे।संविदा पर नियोजित असिस्टेंट प्रोफेसरों को 25 मार्क्स का वेटेज मिलेगा। एकेडमिक रिकॉर्ड व रिसर्च वर्क के 20 वेटेज मार्क्स, लिखित परीक्षा के 40 वेटेज मार्क्स और इंटरव्यू में प्रदर्शन के 15 वेटेज मार्क्स दिए जाएंगे।