हिन्दी दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

सहारनपुर। आज राधा विहार स्थित पायनियर्स अकेडमी स्कूल मे सारंग सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर पर हिन्दी से हिंदुस्तान है विचार गोष्ठी का आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की आध्यापिका निकिता शर्मा ने कविता से की तत्पश्चात नितिका अगरवाल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा हिन्दी विश्व मे बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओ मे से एक हैं।हिन्दी दुनिया भर मे हमे सम्मान भी दिलाती है।

कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि रवि बख्शी ने कहा भारत मे रहकर भी हिंदी को मह्त्व ना देना भी हमारी बहुत बड़ी भूल है। हर हिंदुस्तानी को अपनी भाषा का प्रयोग हर जगह,हर समय करते रहना होगा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चन्द छबिला ने बताया हिन्दी भाषा भारत में सभी को एकता के सूत्र मे पिरोती है।हिन्दी को हम श्राद्ध दिवस के रूप मे न मनाकर हर दिन मनाना चाहिए। इनके अलावा सन्ध्या,शिखा शर्मा,सुरभि,रुचि अर्ग्ग्वाल,ऐडवोकेट राजपाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के सयोजक व स्कूल के प्रधानाचार्य गगन दीप को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संचालन गगन दीप ने किया।