महिलाओं को हैल्दी रखते हैं ये सुपरफूड्स, डाइट में जरुर करें शामिल

महिलाओं को हर महीने कई पीरियड्स जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण उनके शरीर में विटामिन्स और कैल्शियम की कमी हो सकती है। ऐसे में उन्हें अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की आवश्कता है। महिलाओं को अपनी डाइट में विटामिन्स, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर डाइट अपनी रुटीन में शामिल करनी चाहिए। कुछ सुपरफूड्स खाने महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। इन सूपरफूडस में विटामिन्स और कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

दूध और ऑरेंज जूस 

पीरियड्स के कारण महिलाओं के शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी हो जाती है। कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी पूरी करने के लिए आप अपनी डाइट में फैट वाला मिल्क या फिर ऑरेंज जूस शामिल कर सकते हैं। दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम आपको लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। वहीं दूसरी ओर ऑरेंज जूस में विटामिन-डी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन-डी कैल्शियम को शरीर तक पहुंचाने और हड्डियों को मजबूत करने में सहायता करता है। स्वस्थ रहने के लिए आप आहार में इन दोनों चीजों को शामिल कर सकते हैं। 

दही 

आप अपनी डाइट में दही भी जरुर शामिल करें। शोध के अनुसार, दही का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। इसके अलावा दही पेट से जुड़ी समस्याएं दूर करने में भी सहायता करता है। दही का सेवन करने से अल्सर और वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा यह हड्डियों को मजबूत करने में भी सहायता करता है। 

टमाटर 

टमाटर भी महिलाओं के लिए एक सूपरफूड है। इसमें पाया जाने वाला लाइकोपीन नामक पोषक तत्व पावरहाउस कहलाता है। यह पावरहाउस महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में भी सहायता करता है। इसके अलावा टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह दिल की बीमारियों से लड़ने और त्वचा को स्वस्थ रखने में भी सहायता करते हैं। टमाटर महिलाओं की त्वचा को स्वस्थ रखने और एजिंग के लक्षणों को बढ़ने से भी रोकता है। 

बेरीज 

आप बेरीज का सेवन कर सकती है। बेरीज में आप स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी और क्रैनबेरी जैसी चीजें खा सकती हैं। इनमें पाए जाने वाले एंटी-कैंसर पोषक तत्व महिलाओं को ब्रेस्ट और पेट के कैंसर से बचाने में भी सहायता करते हैं। बेरीज में फोलिक एसिड भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह यूरिनेरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को भी दूर करने में सहायता करती है। एक्सपर्ट्स भी गर्भावस्था में बेरीज खाने की सलाह भी देते हैं। 

आंवला

आंवला भी महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह बहुत ही लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। आंवला में विटामिन-सी, पौटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, विटामिन-बी, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व पेट, आंखों और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। 

सोयाबीन 

महिलाएं अपनी डाइट में सोयाबीन शामिल कर सकती हैं। सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है। महिलाओं को अपने खाने में प्रोटीन, आयरन, विटामिन-बी से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। इसके अलावा आप सोया से बने प्रोडक्ट्स जैसे सोया मिल्क, टोफू भी डाइट में शामिल कर सकती हैं। 

फैटी फिश 

यदि आप नॉन वेज खा लेती हैं तो फैटी फिश का सेवन जरुर करें। सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल फिश आप डाइट में शामिल कर सकती हैं। फिश में पाए जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा, दिल संबंधी बीमारियां, स्ट्रोक, ड्रिप्रेशन, जोड़ों के दर्द और इंफ्लेमेशन से राहत दिलवाने में भी सहायता करता है। 

पालक 

आप पालक अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा आप हरी सब्जियां जैसे- पत्ता गोभी, ब्रोकली मटर, बीन्स जैसी चीजें भी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इनमें पाया जाने वाला विटामिन्स, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।