उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपने बेहद लंबे शासनकाल में उन्होंने ब्रिटेन को कई तरीके से बदलते देखा। महारानी का स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे गरिमा व उदारता की समृद्ध विरासत छोड़ गई हैं। अपने लंबे शासनकाल ने उन्होंने अपने देश को कई तरीकों से बदलते हुए देखा। उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।