करेला खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, वरना कई समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

करेला स्वाद में भले ही कड़वा होता हो लेकिन अपने गुणों की वजह से ये सेहत के लिए वरदान माना जाता है। केरेले में तांबा, विटामिन बी, अनसैचुरेटेड फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-वायरल और एंटी-बॉयटिक गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। स्वाद में कड़वा करेला खून की सफाई करने के साथ आपके शरीर को भी फिट रखने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन करने से व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से बचा रह सकता है। सेहत के लिए करेले के इतने फायदे होने के बावजूद आप इसका सेवन कुछ चीजों के साथ नहीं कर सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर किन चीजों के साथ करेले का सेवन करने से बचना चाहिए।   

करेला खाने के बाद न करें इन चीजों का सेवन-

दूध-

करेला खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। करेला खान के बाद दूध पीने से पेट में कब्ज, दर्द और जलन की समस्या भी हो सकती है। 

मूली-

करेले की सब्जी खाने के बाद मूली या मूली से बनी चीजों का सेवन भी न करें। ऐसा करने से आपको एसिडिटी और गले में कफ की शिकायत हो सकती है।

दही-

करेले की सब्जी के साथ दही का सेवन न करें। अगर आप करेले का सेवन करने के बाद दही का सेवन करते हैं तो आपको स्किन रैशेज की समस्या हो सकती हैं।

भिंडी-

करेला खाने के बाद भिंडी जैसी सब्जियों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को करेला के साथ भिंडी को पचाने में परेशानी आ सकती है। 

आम- 

करेला के साथ आम का सेवन करने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। इससे आपको उल्टी, जलन, मतली और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। दरअसल इन दोनों चीजों को पचाने में समय लग सकता है।