कार्तिक आर्यन के हाथ लगी ये बड़े बजट की प्यार भरी फ्रेंचाइजी फिल्म, क्या फिर से बदल सकती हैं किस्मत

बॉलीवुड के इस समय की सबसे हिट सुपरस्टार कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों सफलता की बुलंदियों पर हैं। दरअसल भूल भुलैया 2 के सफलता के बाद एक्टर को बैक टू बैक फिल्में ऑफर की जा रही हैं। वही कार्तिक को लेकर आए दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। कभी एक्टर के फीस को लेकर तो कभी कार्तिक के फिल्मों को लेकर नई-नई बातें सामने आती रहती हैं। वही कार्तिक को लेकर अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां कहा जा रहा है की कार्तिक आर्यन के हाथ अब एक बड़ी बजट की फिल्म आ गयी हैं। जिससे सुनने के बार हर कोई हैरान हो गया हैं। 

दरअसल ताजा अपडेट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन हिट फ्रेंचाइजी फिल्म आशिकी 3 का हिस्सा बनने वाले हैं। बता दें कि आशिकी और आशिकी 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में रही हैं और अब आशिकी 3 की तैयारी शुरू कर दी गई है। आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अभी इस फिल्म के लिए फीमेल लीड की घोषणा नहीं की गई है। 

आशिकी 3 का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं। वही फिल्म को लेकर अब कार्तिक आर्यन की स्टेटमेंट भी सामने आ गयी हैं। जहां कार्तिक आर्यन ये कहते हुए नजर आ रहे हैं की-आशिकी एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। आशिकी 3 में काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ काम करने के लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं अनुराग बसु के काम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और उनके साथ काम करने से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। 

अनुराग बसु ने भी आशिकी 3 को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आशिकी और आशिकी 2 के लिए फैंस की जो भावनाएं थीं वह आज भी दिलों में बनी हुई हैं। कार्तिक आर्यन के साथ ये मेरा पहला प्रोजेक्ट होगा, जिन्हें अपने काम के प्रति कड़ी मेहनत और लगन के लिए जाना जाता है।वही आशिकी और आशिकी 2 की स्टोरी से लेकर स्टारकास्ट या कहे फिल्म के सारे गाने तक परदे पर जबरदस्त हिट हुई थी। ऐसे में अब इस फिल्म के सीक्वल से लोगों की उमीदे काफी ज्यादा जुडी हुई हैं। तो ऐसे में अब कही न कही कार्तिक के लिए ये अग्निपरीक्षा के रूप में भी साबित हो सकती हैं। तो अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं की फिल्म उतना धमाल दिखा पाती हैं या नहीं।