मरीजों को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिले : बृजेश पाठक

उत्तम शर्मा 

उपमुख्यमंत्री ने किए बिहारी जी के दर्शन

मथुरा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज जनपद के दौरे पर रहे। डिप्टी सीएम ने वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना कल प्रदेश की खुशहाली की कामना की। भाजपा कार्यालय मथुरा में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए l

बैठक के बाद डिप्टी सीएम का काफिला जिला चिकित्सालय पहुंचा। यहां उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में रजिस्टरों का अवलोकन  कर सीएमएस डॉ0 मुकुंद बंसल से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिवारजनों से वार्ता कर हाल चाल पूछा। उन्होंने मरीजों को कैसा इलाज मिल रहा है, अस्पताल में डॉक्टर आते हैं या नहीं की जानकारी मरीजों से की। 

डॉक्टरो को निर्देश दिए कि मरीजों को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाय। उप मुख्यमंत्री के निरीक्षण से अस्पताल में तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उप मुख्यमंत्री की जाने के बाद राहत हुई। उपमुख्यमंत्री ने ब्लॉक राया के गौसना के प्राथमिक विद्यालय आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा आयोजित पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l 

कार्यक्रम में 4 गर्भवती महिलाओ की गोदभराई की गयी जिसमें यशोदा, रेनु, करिश्मा और ज्योति थी l 2 शिशुओं जीतू और विष्णु का अन्नप्राशन किया उन्होंने स्वयं सहायक समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने पूरे प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और सभी प्रकार की सुविधाओं का जायजा लिया l उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों से नाम, खाने एवं खेलने के सम्बन्ध मे पूछा, जिसमें बच्चों ने बहुत प्यार से हस्ते हुए अपने नाम बताते हुए कहा कि हम कबड्डी खेलते है और हमें बढ़िया भोजन मिलता है।

कार्यक्रम में विधायक पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 नितिन गौड़, मुख्य चिकित्साधिकारी अजय वर्मा, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा , पुलिस अधीक्षक नगर एम.पी.सिंह, पीडी अरुण उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी, डीसी एनआरएलएम दुष्यंत कुमार, बीडीओ मुदगल, सिडीपीओ योगेंद्र सिंह, प्रभारी सिडीपीओ राया सर्वेश बाला, मुख्य सेविका सुमन, वंदना सक्सेना आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपाइयों ने डिप्टी सीएम का जोशीला स्वागत किया।