दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक में हुआ विमर्श

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय कोतवाली परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में दुर्गा प्रतिमाओं के पाण्डाल लगाए जाने तथा विसर्जन को लेकर प्रबन्धों पर विचारविमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी सौम्य मिश्र ने कहा कि प्रशासन दुर्गा पूजा उत्सव में शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए हर प्रबन्ध सुनिश्चित करेंगे। उन्होने इस दौरान नये पाण्डालों की स्थापना न कराए जाने व पाण्डालों को सडक मार्ग से दूर रखे जाने के भी निर्देश दिये। पुलिस उपाधीक्षक अमरनाथ गुप्ता ने कहा कि उत्सव के दौरान पुलिस शरारती तत्वों पर कडी नजर रखेगी।

 वहीं उन्होने आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं से पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाकर हर जरूरी सूचना समय पर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। बैठक का संयोजन करते हुए प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने लोगों से सौहार्द बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा। बैठक में विसर्जन के दिन तालाबों में पानी भरवाए जाने तथा टैªफिक प्रबन्धो आदि को लेकर लोगों ने प्रशासन को सुझाव दिये। इस मौके पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष उदयशंकर दुबे, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, सभासद सोनू शुक्ल, सभासद बृजेंद्र पाण्डेय मंटू, शेष तिवारी, जय कौशल, राजेन्द्र यादव, आशुतोष जायसवाल, विपिन शुक्ल, सदाशिव जायसवाल, मनोज तिवारी, सत्येन्द्र श्रीवास्तव आदि रहे।