भाजयुमो के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

लालगंज, प्रतापगढ़। भाजयुमो के लालगंज मण्डल के नव नियुक्त पदाधिकारियों को शनिवार को नगर के एक मैरेज हॉल में समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। सभासद एवं पार्टी नेता बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को पार्टी की ओर से अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष नीतेश द्विवेदी ने किया।

 कार्यक्रम के दौरान नीतेश द्वारा घोषित की गयी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर दीपक सिंह, हरिओम मिश्र, रितेश सिंह, कुलदीप तिवारी, सुमित त्रिपाठी, महामंत्री पद पर फैसल खान, मंत्री पद पर अजय मिश्र, चन्दर वर्मा, शशांक त्रिपाठी, राजू प्रजापति, चंदन मिश्र, कोषाध्यक्ष पद पर विमल गौतम, सोशल मीडिया प्रभारी रजत मोदनवाल, मीडिया प्रभारी अंकित जायसवाल आदि को सम्मानित किया गया। बृजेन्द्र पाण्डेय ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को मजबूत बनाए जाने के लिए संकल्पबद्ध होने का आहवान किया।