मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ जनपद में सम्भावित आगमन 4 अगस्त को

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने आगामी 4 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भावित आजमगढ़ आगमन को लेकर जिला कार्यालय पर सदर विधानसभा में हर घर तिरंगा अभियान में लगाए गए पदाधिकारियों संग बैठक किया। 

जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ जनपद में सम्भावित आगमन 4 अगस्त को हो सकता है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष होने के अवसर पर भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम होना है जिसकी तैयारी को लेकर सदर विधानसभा में लगाए गये पदाधिकारियों संग आज बैठक की गई। 

आज सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया और बूथों पर बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की तैयारी की गई। इस अवसर पर नागेन्द्र पटेल, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, महेन्द्र मौर्या, आनन्द सिंह, विवेक निषाद, दीपक चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे।