जल्दी जारी होगा SSC GD कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन

SSC GD Constable Recruitment 2022 : पीएम मोदी के आदेश के बाद कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अब जीडी कांस्टेबल की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्दी निकालेगा। अब एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अगले साल फरवरी की बजाय इसी साल दिसंबर में जारी किया जाएगा। एसएससी द्वारा 6 जुलाई 2022 को जारी कैलेंडर के मुताबिक कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी। 

जबकि एसएससी ने दिसंबर 2021 में जो कैलेंडर जारी किया था, उसमें  कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को निकलना था और परीक्षा के लिए जून 2023 का समय तय किया गया था। 

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि सरकार की डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को भर्ती करने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यह घोषणा की थी। मोदी ने कहा था कि उन्होंने सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया है। उन्हें मिशन मोड में यह भर्तियां करने को कहा गया है। पीएम मोदी के इस आदेश के बाद एसएससी ने अपनी  भर्ती का कैलेंडर संशोधित किया है। अब भर्तियां जल्दी निकलेंगी और परीक्षाएं भी पहले होंगी।

जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता - 10वीं पास मांगी जाती है। आयु सीमा 18 वर्ष से 23 वर्ष  रखी जाती है। 

शारीरिक योग्यता संबंधी नियम

लंबाई

पुरुष उम्मीदवार - 170 सेमी.

महिला उम्मीदवार - 157 सेमी. 

सीना

पुरुष उम्मीदवार - 80 सेमी. (फुलाकर - 85 सेमी

शारीरिक दक्षता परीक्षा

पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा साढ़े 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी।

महिला उम्मीदवारों को 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा साढ़े 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी।

एसएससी की अन्य भर्ती परीक्षाओं व नोटिफिकेशन की नई तिथियां

- सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी होगा। इसकी परीक्षा दिसंबर 2022 में ली जाएगी। 

- दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। जनवरी फरवरी 2023 में इसकी परीक्षा होगी। 

- एसएससी सीएचएसएल 2022 का नोटिफिकेशन 5 नवंबर 2022 को आएगा। आवेदन 4 दिसंबर तक लिए जाएंगे। टियर 1 परीक्षा फरवरी मार्च 2023 में ली जाएगी। 

- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च  2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी। 

- - एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 25 जनवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन 24 फरवरी तक लिए जाएंगे। अप्रैल मई 2023 में परीक्षा होगी।

- जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 12 अगस्त 2022 को जारी होगा। टियर-1 परीक्षा नवंबर 2022 में होगी। 

- स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 अगस्त 2022 को और परीक्षा नवंबर 2022 में होगी। 

- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी होगा। 4  अगस्त 2022 को परीक्षा होगी।

- साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2022 को आएगा और परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।