दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद संग ब्रेकअप पर पहली बात तोड़ी चुप्पी, बोली- मुझे गालियां भी पड़ी

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद टीवी दुनिया के सबसे क्यूटेस्ट कपल्स मे से एक थे। ये दोनों हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते थे। चाहे पर्सनली हो या पब्लिकली। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस भी इनपर प्यार लुटाते थे। सभी को ये साथ मे एकदम परफेक्ट लगते थे। वही दिव्या और वरुण ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था। 

सभ को लगा ये दोनों कभी अलग नही होंगे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और नही माजूर था। दोनों ने अचानक ही ब्रेकअप कर लिया। इनके ब्रेकअप की खबर से फैंस को जोरदार झटका लगा था। मार्च 2022 में कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे, जिसकी जानकारी दिव्या ने दी थी। इसकी वजह से उन्होंने काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की है। 

दिव्या अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि, जब उन्होंने वरुण के साथ अपने ब्रेकअप की वजह का खुलासा नहीं किया, तो लोग परेशान हो गए और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दिव्या अग्रवाल ने कहा, फैक्ट यह है कि, मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती कि, हम क्यों अलग हुए। इसने कई लोगों को पागल बना दिया, लेकिन कुछ चीजें हैं जो पर्सनल हैं और आप उन्हें अपने पास रखते हैं।

 मैं देख सकती थी कि, वरुण के साथ कुछ साल बाद चीजें कैसी होंगी, इसलिए एक अच्छे नोट पर इस चौप्टर को खत्म करना बेहतर था, ताकि अच्छी यादें मेरे साथ रहें। दिव्या अग्रवाल का वरुण सूद के साथ ब्रेकअप एक्ट्रेस के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का कारण बन गया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, मुझे  गालियां भी पड़ी थीं, लेकिन मैंने उन्हें इग्रोर किया। 

दिव्या अग्रवाल और वरण सूद की पहली मुलाकात एमटीवी शो ऐस ऑफ स्पेस मे हुई थी। दोनों ने करीब 3 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों ने कहा था कि, वे घर खरीदने के बाद शादी कर लेंगे। ‘बिग बॉस ओटीटी’ की विनर बनने के बाद दिव्या ने कथित रूप से एक घर भी खरीदा था और लोग उनकी शादी का अनुमान लगाने लगे थे, लेकिन उससे पहले ही वे अलग हो गए थे।