घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा। एक युवक फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार रात 10 संतोष ने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। संतोष मजदूरी करता था। पत्नी ने बताया कि बहुत दिनों से काम नहीं मिलने के कारण परेशान रहते थे। बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत सातर गांव के संतोष कमरे में लटक रहे था। घर नीचे उतारकर ब्भ्ब् ले गए। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।संतोष (30 साल) को बहुत दिनों से काम नहीं मिला था। जिससे घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। जिससे आए दिन घर में विवाद होता था। सोमवार रात को संतोष का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद संतोष अपने कमरे में चला गया था। फंदे पर लटककर जान दे दी।

 युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संतोष के 2 बच्चे हैं। एक 7 साल का लड़का है और एक 5 साल की बेटी है। युवक के पिता रामनारायण ने बताया, बहू बेटे में रोज झगड़ा होता था। जिससे परेशान होकर बेटे ने फांसी लगा ली जब जानकारी हुई तो इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे जहां पर उसकी मौत हो गई।